सुख सम्मान निधि योजना: हिमाचल प्रदेश सरकार की और से राज्य की महिलाओं के लिए एक बहुत ही शानदार खुशखबरी आयी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना शरू की गई है। इस योजना का पूरा नाम इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इस आर्टिकल में आपको हम इस योजना के तहत सभी डिटेल्स के बारे में बताने वाले है तो आपको अंत तक पढ़ना होगा। इस नई योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख में हम आपको सुख सम्मान निधि योजना क्या हैं, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर और सभी जानकरी प्रदान करने वाले है। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें।
Sukh Samman Nidhi Yojana 2024
योजना का नाम | सुख सम्मान निधि योजना |
किस ने लॉन्च की | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की विवाहित महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | हर महीने ₹1500 |
साल | 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द अपडेट होगी |
सुख सम्मान निधि योजना क्या हैं?
हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए सुख सम्मान निधि योजना शरू की गयी है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता प्रदान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना इस योजना का मुख्य उदेश्य है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश की 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया हुआ है। चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी।
सुख सम्मान निधि योजना के उद्देश्य
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक योजना शुरू की गई है।
- सुख सम्मान निधि योजना महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी और उन्हें किसी पर निर्भर नहीं बनना पड़ेगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लाभ एवं विशेषताएँ
- हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही इस प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।
- प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिलाओ को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे, बता दे पहली किश्त की राशि अप्रैल माह से शुरू हो सकती है।
- राज्य की करीब 50 हजार पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। वहीं इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओ को भी राशि मे वृद्धि करके 1500 रुपए दिए जाएंगे।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
- इसका लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाएं ही उठा सकती हैं।
- प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- यह योजना राज्य में रहने वाले असहाय और गरीब वर्ग के परिवारों की महिलाओं के लिए शुरू की गई है।
- गरीबी रेखा से नीचे प्रमाण पत्र धारक महिलाएं इस योजना के तहत आसानी से आवेदन कर सकेंगी।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का लाभ केवल परिवार की बहनों और बेटियों को ही मिलेगा।
- कोई अन्य पेंशन प्राप्त न करने वाली महिलाएं पात्र हैं।
Sukh Samman Nidhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- उम्मीदवार का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
Sukh Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सुख सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है लेकिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही जारी की जायेगी आपको अपडेट जल्द ही मिलने वाली है।
Sukh Samman Nidhi Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें?
दोस्तों इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 फरवरी को लाहौल जिला में शुरू किया गया है और यह योजना हाल ही में नई शरू हुयी है तो आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अभी तक कोई जानकारी बहार नहीं आयी है जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट अपडेट होती है आपको यहाँ पर आवेदन की प्रक्रिया अपडेट कर दी जायेगी।
Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana 2024 का हेल्पलाइन नंबर
Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana 2024 का हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किया जाएगा आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।
होम पेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
FAQs
सुख सम्मान निधि योजना क्या है?
हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए सुख सम्मान निधि योजना शरू की गयी है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
सुख सम्मान निधि योजना किसने शरू की?
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 फरवरी को लाहौल जिला में शुरू किया गया है।
सुख सम्मान निधि योजना के क्या लाभ है?
योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिलाओ को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे, बता दे पहली किश्त की राशि अप्रैल माह से शुरू हो सकती है।
सुख सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करे?
यह योजना हाल ही में नई शरू हुयी है तो आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अभी तक कोई जानकारी बहार नहीं आयी है जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट अपडेट होती है आपको हमारे लेख में आवेदन की प्रक्रिया अपडेट कर दी जायेगी।
सुख सम्मान निधि योजना के क्या उदेश्य है?
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।